Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजेश यादव ने बुजुर्गों के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, बांटे कंबल

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजेश यादव ने बुजुर्गों के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, बांटे कंबल

मितगई में केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और आदिवासी समुदाय के लोग हुए शामिल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 74वें जन्मदिन के अवसर पर बलरामपुर जिले के मितगई में जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सभापति राजेश यादव ने गांव के बुजुर्गों के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

जन्मदिन समारोह के दौरान राजेश यादव ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके पैर धोए और आशीर्वाद प्राप्त किया। ठंड के मौसम को देखते हुए बुजुर्गों को गर्म कपड़े और कंबल भी बांटे गए, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, बुजुर्गों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। केक काटने, आतिशबाजी और आपसी मेल-मिलाप के बीच पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया गया। बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

22 वर्षों से मना रहे हैं जन्मोत्सव

राजेश यादव पिछले करीब 22 वर्षों से लगातार डॉ. रमन सिंह का जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए राजेश यादव ने बताया कि वे डॉ. रमन सिंह को पिता तुल्य मानते हैं और स्नेहपूर्वक उन्हें ‘बाबूजी’ कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन को वे विशेष अवसर के रूप में मनाते हैं।

मितगई में आयोजित इस समारोह में जन्मदिन की खुशियों के साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सामाजिक सेवा की भावना भी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button