रामानुजगंज में नवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर बना विंध्यवासिनी पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
रामानुजगंज में नवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विंध्यवासिनी पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

https://www.instagram.com/reel/DernBrjhxRc/?rpxt=MXB4NXF5bWU4MXFqNA==
रामानुजगंज में नवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विंध्यवासिनी पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम ढलते ही विभिन्न पंडालों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।

नवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माता के भक्तों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

बलरामपुर जिले में जगह-जगह आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर तैयार किए गए इस पंडाल की भव्य सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा अपनी आकर्षक छवि से भक्तों के मन में विशेष छाप छोड़ रही है। पंडाल में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु इसकी सजावट और माता की प्रतिमा की भव्यता की सराहना कर रहे हैं।
शारदीय नवरात्रि की नवमी पर रामानुजगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ ने नवरात्रि के उल्लास को और भी खास बना दिया।



