बलरामपुर

आखिरकार पुलिस कर्मियों की सूनी कलाई में बंधा रक्षा सूत्र….

राजपुर-सेवा भावना लेकर सदैव जन सेवा में खड़ी बलरामपुर पुलिस के लिए ये राखी अन्य त्योहारों की तरह घरों से दूर ही मनी लेकिन राजपुर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की कलाई सुनी रह गई थी,न तो बहनों ने उनके लिए राखी भेजी और न ही वो घर पहुंच सके।ऐसे में आज एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके चेहरे में मुस्कान लौटा दी है।
एकल विद्यालय की बहनों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ मे रक्षासूत्र बांधा।घर से दूर राखी के 5 दिन बाद रक्षाबंधन मनाकर पुलिस कर्मी काफी खुश हुए।थाना प्रभारी ने कहा कि इससे वो बेहद खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button