छत्तीसगढ़बलरामपुर

नीट की परीक्षा में अंकित अग्रवाल को मिली सफलता,,,परिवार सहित नगर को किया गौरान्वित…

राजपुर। नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं व्यवसायी बस स्टैंड निवासी अनूप अग्रवाल की बड़े पुत्र अंकित अग्रवाल ने नीट की परीक्षा में 1129 में रैंक हासिल कर अपने परिवार सहित नगर को गौरवान्वित किया है।
    इस वर्ष हुए आल इंडिया नीट की परीक्षा परिणाम परीक्षार्थियों के लिए बेहद सफल सिद्ध हुआ है। कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने वाले परीक्षार्थी इस वर्ष नीट की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। ऐसे ही कड़ी मेहनत कर राजपुर के होनहार छात्र अंकित अग्रवाल ने इस वर्ष हुए ऑल इंडिया नीट की परीक्षा में 1129 वां रैंक हासिल किया है।
       अंकित अग्रवाल नगर के व्यवसाई व वरिष्ठ नागरिक प्रकाश अग्रवाल के छोटे भाई अनूप अग्रवाल के बड़े पुत्र एवं प्रकाश हॉस्पिटल के संचालक एमडी मेडिसिन डॉक्टर मुकेश अग्रवाल के छोटे भाई हैं।अंकित अग्रवाल बिलासपुर के सी आई एमएस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।  अंकित अग्रवाल अपने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button