क्राइमबलरामपुर

दबंगों ने घर बुलाकर पूर्व पार्षद के साथ जम कर की मारपीट डॉक्टरों ने किया पार्षद को रेफर स्थिति गंभीर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज बीती रात 9 बजे के करीब की है पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 के पूर्व पार्षद मुन्ना नागवंशी पर वार्ड क्रमांक 5 दबंग युवक के द्वारा घर बुलाकर बेदम पिटाई की गई। युवक द्वारा मुन्ना नागवंशी को लोहे की रॉड से बेदम पिटाई की गई जिससे मुन्ना नागवंशी बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोट आई जिस से परिजनों के द्वारा तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था स्थिति गंभीर होने के बाद रामानुजगंज चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वार्ड वासीयो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। और दोषीयो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने भी मामले पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकान संचालक जितेंद्र सिंह की गाय वार्ड क्रमांक 3 के चतरू नागवंशी के खेत में घुस गया था जिससे नाराज चतरू नागवंशी द्वारा उसे वही बांध दिया गया था जितेंद्र के द्वारा गाय को छुड़ाने के लिए वार्ड क्रमांक 3 के पूर्व पार्षद मुन्ना नागवंशी के पास जाकर छुड़वा देने की बात कहा गया जिस पर मुन्ना नागवंशी ने कहा कि मेरा उससे नही जमता है आप खुद उससे बात करिए वह हम लोग की बात नहीं सुनेगा मैं नहीं बोलूंगा जिसके बात जितेंद्र नराज हो कर मुन्ना नागवंशी के होटल में जाकर मुन्ना को गाली गलौज करने लगा गाली गलौज से आहत होकर मुन्ना जब जितेंद्र से गाली गलौज देने का कारण पूछा उसने कहा की घर आओ बताते है घर पहुंचने पर पहले से हि तेयारी जितेंद्र के द्वारा लोहे की रॉड से मुन्ना की बेदम पिटाई कर दी गई जिससे मुन्ना वहीं पर गिर गया जब उसके परिजनों को उसके घायल होने की सूचना मिली तो परिजन तत्काल उसे रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। जैसे ही वार्ड के लोगों को यह मालूम चला कि जितेंद्र के द्वारा मुन्ना के साथ मारपीट की गई है तो वार्ड वासियों का हुजूम अस्पताल में उमड़ पड़ा। वार्ड वाशियो ने बताया कि मुन्ना नागवंशी बहुत ही व्यवहार कुशल व्यक्ति है उनका किसी से विवाद नहीं है उसके साथ जिस प्रकार से बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई है वह बहुत निंदनीय है। वार्ड वाशियो ने एक स्वर में आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button