बलरामपुर

फ्लोर टेस्ट में भाजपा की जीत

बलरामपुर जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव पर आज फ्लोर टेस्ट हुआ जिसमें जनपद सदस्यों ने वोटिंग की। स्मोक फ्लोर टेस्ट में एक बार फिर भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत हुई है। जिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था वही पुनः उनकी ही जीत हुई है।

जनपद पंचायत बलरामपुर में 18 में से 15 जनपद सदस्य भाजपा समर्थित हैं और इन्हीं जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्य से असंतुष्ट होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया था। भाजपा का आरोप था कि क्षेत्र विधायक बृहस्पति सिंह के दबाव में आकर यह अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। आज जब वोटिंग हुई तो सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जनपद सदस्यों की वोटिंग में अध्यक्ष विनय पैकरा को 8 वहीं उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित को 10 वोट मिले और एक बार फिर से उनकी जीत हुई।

जीत दर्ज करने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जनपद सदस्य कहां है लेकिन फिर भी वह प्रयास में लगे हुए थे और आज जो रिजल्ट आया है उससे एक बात स्पष्ट है कि लोकतंत्र अभी भी जीवित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button