कोरियाछत्तीसगढ़

चश्मा दुकान का नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने किया उद्घाटन,कहा वर्तमान समय में चश्मे की उपयोगिता बढ़ी

कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित पीडब्लूडी चौक स्थित इंडियन सनग्लासेस चश्मे की उद्घाटन मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में चश्मे की उपयोगिता बढ़ गयी है. अब बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी पावर के चश्मे लगने लगे हैं। ऐसे में चश्में के दुकानदार को जानकार के साथ पावर के विशेसज्ञ होना आवश्यक हो जाता है।

वहीं इंडियन सनग्लासेस के संचालक अनवर अली ने बताया कि मेरी दुकान में सभी ब्रांड के चश्मे उपलब्ध है.मैं स्वयं पावर के चश्मा बनाता हूँ और यह मेरा बहुत पुराना काम रहा है। इसके साथ मेरी दुकान में सभी प्रकार के राशि पत्थर जैसे कि की नीलम,पुखराज,पन्ना,माणिक जैसे पत्थर उचित भाव मे उपलब्ध है

इस मौके पर मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के साथ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,पार्षद नागेंद्र जायसवाल,श्याम सुंदर पोद्दार,अजय जायसवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हारून मेमन,शिवनारायण यादव,इमरान खान आमजनों के साथ पत्रकार मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button