कोरियाछत्तीसगढ़

धान बिक्री की राशि में बैंक कर्मचारी द्वारा कमीशन लेने की हुई शिकायत पर विधायक डॉ. विनय जायसवाल तत्काल पहुंचे बैंक,जाँच कर शाखा प्रबंधक सहित कर्मचारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाई करने पुलिस किया निर्देशित

कोरिया। जिले के चिरमिरी स्थित बड़ी बाजार के सहकारी बैंक से पैसा निकालने आये ग्रामीणों से पैसा निकालने के बदले बैंक के कर्मचारियों द्वारा कमीशन की मांग के शिकायक पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल बैंक पहुंच कर बैंक के कर्मचारियों को खूब फटकार लगाई साथ ही एसपी कोरिया से बात कर इस संबंध में किसानों का बयान लेकर इस प्रकरण को जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये। इस दौरान विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसान हितेषी सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों के लिए कार्य कर रही है. छत्तीसगढ़ की पहचान ही किसान है. और उनके साथ किए जाने वाले कोई भी ऐसे कृत्य जिससे उनको नुकसान हो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button