छत्तीसगढ़बलरामपुर

जय श्रीराम के नारों से गूँजा नगर,,,निकली राम जानकी व हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा…

राजपुर। चैत्र नवरात्र के समाप्ति पश्चात दूसरे दिन नगर में मां महामाया मंदिर प्रांगण से राम जानकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।


    हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि पर पूरा नगर भक्तिमय में था इस नवरात्रि के समाप्ति के पश्चात सोमवार को माँ महामाया मंदिर परिसर से राम जानकी व हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के गांधी चौक होते पेट्रोल पंप के पश्चात पूरे नगर भ्रमण कर वापस माँ महामाया मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान भगवा वस्त्र धारण किए हुए व हाथ में झंडे लिए हुए महिलाएं पुरुषों युवाओं सहित बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं डीजे के धुन पर जमकर आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ जय श्री राम के नारे से पूरा नगर गुंजायमान था।


    राम जानकी शोभायात्रा के दौरान यातायात दुरुस्त करने थाना प्रभारी अखिलेश सिंह अपने पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था करने हेतु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button