कोरियाछत्तीसगढ़

श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट का हुआ विस्तार कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,मंदिर के पुजारी ओमनारायण द्विवेदी जीवनकाल तक बने रहेंगे मंदिर के पुजारी,प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट की आगामी रूपरेखा की दी गयी जानकारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट मनेन्द्रगढ़ के पदाधिकारियों के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के आगामी रूपरेखा और ट्रस्ट के विस्तार की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट सन् 1965 से रजिस्टर्ड एक धर्मादा ट्रस्ट है जिसके द्वारा श्रीराम मंदिर एवं उससे लगे गांधी पार्क(जो कि एक खुला प्रांगण है) का संचालन किया जाता है। श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट के रजिस्ट्रीकरण के अनुसार श्रीराम मंदिर से लगे उक्त गांधी पार्क का उपयोग ट्रस्ट के उद्देश्यों के अनुकूल धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यो के लिये सार्वजनिक रूप से किया जाता है, जिसमें दुर्गा पूजा, गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा के पंडाल एवं भण्डारा तथा रामनवमी उत्सव का भंडारा, गुरूपूर्णिमा, होलिका दहन, रामलीला, भागवत प्रवचन, डांडिया-गरबा जैसे वर्ष भर में होने वाले सार्वजनिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है। उक्त गांधी पार्क कोई खेल का मैदान नहीं है तथा इसमें खेल-क्रीड़ा आदि प्रतिबंधित है। पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों की सदस्य संख्या 2021 तक घटते-घटते सिर्फ सात हो गई है जिसके कारण श्रीराम मंदिर एवं परिसर(भवन, दुकानें एवं खुला प्रांगण गांधी पार्क) का संचित रख-रखाव नहीं हो पाने के कारण दिनांक 06 मार्च 2022 को ट्रस्ट का विस्तार करते हुये ग्यारह नये आजीवन ट्रस्टी एवं 09 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम ट्रस्ट में जोड़ा गया है।

वहीं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एक पूर्व किरायेदार पर आरोप लगाते हुवे कहा कि श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट द्वारा निर्मित एक दुकान जिसके रामचन्द्र एवं संजय अग्रवाल दोनों आत्मज स्व0 मिठाईलाल अग्रवाल 700-800 रूपये मासिक किरायेदार थे, उनके द्वारा लगभग सन् 2010 में तुलसी यादव से 1
एक लाख पचास हजार रूपये पगड़ी लेकर उक्त दुकान को उपकिरायेदारी में 7000/-रूपये प्रतिमाह में दे दिया गया था, जिसकी जानकारी ट्रस्ट को प्राप्त होने पर ट्रस्ट द्वारा सीधा तुलसी यादव से शपथ-पत्र लेकर उक्त दुकान को तुलसी यादव को किराये पर दे दिया गया। जिससे रूष्ठ होकर बदले की भावना में रामचन्द अग्रवाल सन् 2014 से श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ के समक्ष झूठी तथा भ्रामक जानकारी के आधार पर झूठी शिकायतें करने लगा।

साथ ही श्रीराम मंदिर के बड़े पुजारी ओमनारायण द्विवेदी के वृद्ध होने के कारण मंदिर में भगवान की पूजा, अर्चना, श्रृंगार आदि करने में असफल होने पर श्रीराम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट द्वारा एक और पुजारी रामकृष्ण दास की नियुक्ति की गई है तथा ट्रस्ट द्वारा बड़े पुजारी ओम नारायण द्विवेदी को आश्वासन दिया गया है कि वे अपने पूर्ण जीवनकाल तक श्रीराम मंदिर के पुजारी के पद पर रहेंगे तथा यह निर्णय भी लिया गया है कि बड़े पुजारी ओम नारायण द्विवेदी के बाद उनके परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को श्रीराम मंदिर के पुजारी के पद पर नियुक्त नहीं किया जायेगा। श्री राम मंदिर एवं गांधी पार्क ट्रस्ट द्वारा दिनांक 26 जून 2022 को लिये गये निर्णय के अनुसार नवीन मास्टर प्लान के तहत तैयार ले-आउट के अनुसार श्रीराम मंदिर परिसर में जूता चप्पल एवं अमानती सामान गृह, सीता रसोई, गौशाला, यज्ञशाला, संत समागन एवं धार्मिक आयोजन हेतु मण्डपम का निर्माण व नवीन व्यवसायिक परिसर का निर्माण कराया जाना है, उक्त निर्माण कार्य कराने के पूर्व सभी पूर्व से निर्मित दुकानों को खाली कराकर ही नवीन निर्माण कार्य कराया जाना संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button