कोरियाछत्तीसगढ़

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने की झगराखाण्ड थाने का निरीक्षण, निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक निर्देश…

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने की झगराखाण्ड थाने का निरीक्षण, निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक निर्देश

मनेन्द्रगढ़। कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा थाना झगराखाण्ड ,पुलिस चौकी कोड़ा और खोंगापानी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे थाना प्रभारी प्रदुम्न तिवारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी त्रिलोक बंसल ने थाने के अनुसंधान कक्ष, रेकर्ड रूम, मालखाने, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर थानाधिकारी से जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दी। वहीं एसपी ने क्षेत्र में अवैध कारोबार जुआ ,सट्टा अवैध शराब के कारोबार पर निरंतर कार्यवाही करने की बात कही। एसपी ने थाना प्रभारी प्रदुम्न तिवारी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने समय से गश्ती वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। थाना अवलोकन के बाद एसपी ने सभी थाना स्टाप के साथ व्यक्तिगत भेंटकर उनका हाल जाना और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेहिचक जानकारी देने की बात कही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button