बलरामपुररामानुजगंज

बिजली के चपेट आने से झुलसा मासूम ,स्कूल की लापरवाही हुई उजागर chc में ईलाज जारी

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओरंगा प्राथमिक शाला छात्र आदित्य चौरसिया स्कूल कैंपस के अंदर ही लगे हुए ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में परिजनों के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनावल ले जाया गया जहां तत्कालिक उपचार करके रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया जहां फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है.

इस बारे में जब हमने छात्र से बात की तो उसने बताया कि आज सुबह 10 बजे स्कूल पहुंच गया था उस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंचे थे इस कारण हम लोग खेलने लगे खेल के दौरान ही ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और बूरी तरह से झूलस गया.

परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल सनावल शासकीय अस्पताल ले जाया गया परिजनों ने बताया कि इस पूरी घटनाक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मासूम छात्र को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं कर सके.

मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में इलाज चल रहा था इसकी जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मिली जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल जाना साथ जिम्मेदार शिक्षक शिक्षिकाओं के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button