छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा की चमक

रामानुजगंज, 16 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ने रामानुजगंज में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का मजबूत माहौल बनाया। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 350 छात्रों ने हिस्सा लिया। यह संख्या बताती है कि बच्चे अपने भविष्य को लेकर कितने सजग हैं और अवसरों को गंभीरता से लेते हैं।
प्रतियोगिता का संचालन परीक्षा समिति अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के निर्देशन में सुव्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोसाइटी के अध्यक्ष आकाश तिवारी, व्यवस्थापक दीपक कुमार गिरी और केंद्राध्यक्ष सूर्यप्रताप कुशवाहा ने पूरी जिम्मेदारी के साथ काम संभाला।

वरिष्ठ और युवा शिक्षकों की टीम ने भी प्रतियोगिता को व्यवस्थित बनाने में अहम योगदान दिया। इनमें मंटू ठाकुर, आशुतोष गुप्ता, अंकित कलवार, शंभू मरावी, बलराम यादव, सोनम मेहता, शिखा गुप्ता, चांदनी पासवान, राधिका सिंह, मुस्कान विश्वकर्मा, नितीश भारद्वाज, स्नेहा पासवान, सोनाली सोनी, खुशबू सोनी, शिवम पासवान, अर्जुन पाल, सुधा पुरी, शिलवंती सिंह, आंचल, सलोनी पासवान, गौतम सर, तनीषा सरकार, नारद पुसम, मृदुला ठाकुर, रोहित गुप्ता, खुशी प्रजापति, राधा सिंह, रामपति, आकांक्षा गुप्ता, सत्यम गुप्ता, सुनीता कुमारी और विद्या सिंह शामिल रहे।
संस्था ने सभी शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। सोसाइटी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके करियर निर्माण की दिशा में मजबूत आधार बनाते हैं।





