कुसमीक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुररामचंद्रपुररायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई, प्रशासन की टीम जांच में जुटी

बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, दो एकड़ में लगी फसल; जांच में जुटा प्रशासन


बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।


सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का एक व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था।
प्रशासन की टीम खेत का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीम क्षेत्र में मौजूद रहकर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button