Uncategorized

त्योहार के दिन भी एक्शन मोड में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, तामेश्वर नगर धान मंडी पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर। धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। इसे लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम त्योहार के अवसर पर भी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने तामेश्वर नगर धान मंडी केंद्र पहुंचकर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने मंडी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसे सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को देखते हुए कृषि मंत्री का यह निरीक्षण किसानों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर विश्वास बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button