डीजल मैकेनिक ट्रेड में प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आईटीआई रामानुजगंज में डीजल मैकेनिक ट्रेड की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
रामानुजगंज, 17 जुलाई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रशिक्षण सत्र 2026 के अंतर्गत डीजल मैकेनिक ट्रेड की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो गई है।संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रामानुजगंज के सूचना पटल एवं प्रवेश विवरणिका-2026 में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।अधिक जानकारी अथवा प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से संपर्क कर सकते हैं।
सहायता हेतु मोबाइल नंबर 9981538972 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


