BalrampurBalrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

रामचंद्रपुर में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

रामचंद्रपुर में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

रामचंद्रपुर। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,  अध्यक्षता में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जोन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम की प्रगति, साक्षरता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।बैठक में विकास खण्ड परियोजना अधिकारी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड रामचंद्रपुर, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button