छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया जा रहा आयुष्मान भारत पखवाड़ा, 20 से 30 सितम्बर तक मेडिकल कैंप का हो रहा आयोजन, जनजागरूकता के लिए निकाली गई रैली…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयुष्मान भारत पखवाड़ा दिनांक 20 से 30 सितंबर 2024 तक मनाया जा रहा है। कलेक्टर डी. वेंकट राहुल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को एक जनजागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग के विद्यार्थियों के द्वारा रैली के माध्यम से नगर में घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान और देश हो रहा आयुष्मान का नारा लगाते हुये रैली निकाली गई. साथ ही आयुष्मान भारत योजना संबंधी जानकारी आमजन को आयुष्मान के लाभ एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने जागरूक किया गया। वहीं इस पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया है. जिसमें जरूरतमंद लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रैली के दौरान मुख्यरूप से जिला परियोजना समन्वयक दीपक चौधरी, डॉक्टर विकाश पोद्दार, बीपीएम भास्कर निराला, ब्लॉक आयुष्मान नोडल सौमेंद्र मंडल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button