Uncategorized

कॉपीराइट-ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी पहुंचे जेल

कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के दो मामलों में आरोपियों को जेल भेजा गया

रामानुजगंज। कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में न्यायालय की कार्रवाई के बाद आरोपियों को जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।

थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 205/2025 में धारा 63 एवं 64 कॉपीराइट अधिनियम, धारा 103 एवं 104 ट्रेडमार्क अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 349 एवं 3(5) के तहत चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।वहीं, थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 204/2025 फरार आरोपी रितेश चौरसिया ने 13 जुलाई 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय, रामानुजगंज में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय द्वारा आरोपी रितेश चौरसिया को भी जिला जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button