मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में अग्रवाल महासभा सम्पन्न,शादियों में ‘प्री-वेडिंग शूट’ और महिलाओं के डांस पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय, समाज सेवा और संगठन विस्तार का भी निर्णय

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की महासभा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए। महासभा में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान को लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समाज को संगठित होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में संगठन का मूल उद्देश्य “समाज सेवा ही हमारा संकल्प, अग्रवाल समाज का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य” बताते हुए विभिन्न जनसेवी योजनाओं का विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान अग्रवाल महासभा ने शादियों में होने वाली ‘प्री-वेडिंग शूट’ को पूर्णरूप प्रतिबंध का निर्णय पारित किया गया, साथ ही आवारा घुमंतू गौवंस के लिए गौठान संचालन करने का महत्व निर्णय लिया गया महासभा में मंगल परिणय योजना के माध्यम से समाज के युवाओं के लिए वैवाहिक संपर्क मंच, विधवा-विधुर पुनर्विवाह योजना, श्री अग्रसेन कन्या विवाह योजना तथा श्री अग्रसेन सामूहिक कन्या विवाह योजना जैसी सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में संगठन का मूल उद्देश्य “समाज सेवा ही हमारा संकल्प, अग्रवाल समाज का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य” बताते हुए विभिन्न जनसेवी योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। महासभा में मंगल परिणय योजना के माध्यम से समाज के युवाओं के लिए वैवाहिक संपर्क मंच, विधवा-विधुर पुनर्विवाह योजना, श्री अग्रसेन कन्या विवाह योजना तथा श्री अग्रसेन सामूहिक कन्या विवाह योजना जैसी सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में श्री अग्रसेन ब्याज मुक्त उच्च शिक्षा ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को दो लाख रुपये तक ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की योजना पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही अग्र पंचायत समिति, अग्र अलंकरण योजना, रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान अभियान तथा गो सेवा एवं पशु-पक्षी सेवा जैसे सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button