Uncategorized

बलरामपुर में हेडमास्टर की निर्मम हत्या, स्कूल जाते समय गला रेतकर उतारा मौत के घाट

बलरामपुर में हेडमास्टर की निर्मम हत्या, स्कूल जाते समय धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वे ग्राम धमनी कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button