छत्तीसगढ़रायपुर

Breaking News- राज्य सरकार ने जारी की आदेश,,,कर्मचारियों को अब पांच दिन करना होगा काम…

रायपुर। शासकीय कर्मचरियों को अब महीने के सभी शनिवार को छुट्टी मिलेगी। बता दें कि 26 जनवरी के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी अब इसका आदेश आज जारी किया गया है।
राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की तरह सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है।
       राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों के कार्यावधि के संबंध पूर्व में जारी आदेश को अधिक्रमित करते हुए राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10:00 बजे से सायं 05:30 तक निर्धारित किया गया है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा । उक्त आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button