छत्तीसगढ़बलरामपुर

ब्रेकिंग-गाय के बछड़े को मारकर तथा उसका मांस पकाकर खाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चांदो पुलिस की कार्रवाई,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर-यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम जरियो का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि बीते रात तकरीबन 10 लोगों के द्वारा गाय के बछड़े को मारकर उसका मांस आपस में बांटते हुए उसे पकाकर खाया है। चांदो पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचकर उनके घरों में बचा हुआ मांस जब्त किया है, चांदो पुलिस की टीम ने तत्काल 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनसे मामले की पूछताछ कर रही है, वही मामला गंभीर होने की वजह से चांदो पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि चांदों और क्षेत्र में इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, पिछले वर्ष भी गौ हत्या का साक्ष्य छुपाने को लेकर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी हालांकि सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं और अब यह एक नया मामला सामने आया है, पुलिस ने सभी आरोपियो को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button