बलरामपुर

15 दिवस का अल्टीमेटम, सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन…

राजपुर-बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली nh343 सड़क की हालत बेहद खराब है सड़क में आए दिन हादसे हो रहे हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में आज एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस सड़क की मरम्मत की मांग की है।
कुछ महीने पहले इस सड़क के पेच रिपेयरिंग का काम भी शुरू हुआ कुछ दूर तक रिपेयरिंग का काम होने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है और धीरे-धीरे सड़क की हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई है। जंगलों के अलावा शहरी क्षेत्र में भी सड़क काफी खराब हो गई है सड़क के मरम्मतकरण को लेकर आज एनएसयूआई और कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन के भीतर मरम्मत की मांग की है इस दौरान सड़क मरम्मत नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button