छत्तीसगढ़बलरामपुर

CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धाजंलि…

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी के अलावा अन्य भारतीय सेना से जुड़े हुए 11 वीर जांबाजों की बुधवार 08 दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में असामयिक निधन पश्चात आज श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 11 अन्य उच्च अधिकारियों का निधन हो गया था। CDS बिपिन रावत के असामयिक निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता पार्षद पूरन चंद जायसवाल,ब्लॉक कांग्रेस के सचिव विद्यानंद दुबे व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button