छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर वृद्धाश्रम के लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच, सभी वृद्धजनों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मंशानुरूप एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे के निर्देश पर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में संचालित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । साथ ही वृद्धा आश्रम के सभी सत्तर हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया । आपको बता दें कि छोटी दीपावली के अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने वृद्धाश्रम के वृद्ध लोगो से मुलाकात करने पहुंचे थे. उस समय वृद्धाश्रम के लोगो के साथ भेंट मुलाकात के दौरान आश्रम के सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच की मांग की थी. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे को वृद्धाश्रम के लोगो की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिया था . इसी के तहत आज इनके स्वास्थ्य जांच सहित आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला RBSK नोडल डॉ अतीक सोनी, जिला परियोजना समन्वयक (आयुष्मान भारत) दीपक चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button