छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरायपुर

रामानुजगंज में 8 करोड़ से अधिक की सोने-चांदी की लूट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे कर रही है छानबीन

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित **राजेश ज्वेलर्स** में दिनदहाड़े तीन अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने 8 करोड़ रुपये से अधिक की सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम लूटकर सनसनी फैला दी। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने दुकान में प्रवेश करते ही संचालक **राजेश सोनी** पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में राजेश सोनी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।


लुटेरों ने दुकान के शोकेस में रखे सोने के जेवरात, अंगूठियां और अन्य मूल्यवान वस्त्रों को बैग में भरा, साथ ही लॉकर में रखे सोने के समान और 6 लाख से अधिक नकद भी लूट लिया। लूट के बाद लुटेरे झारखंड की ओर भाग गए।

संचालक पर रिवाल्वर दिखाता हुआ आरोपी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

फुटेज में दो बाइक पर सवार कुल पांच लोग दिख रहे हैं, जो झारखंड की ओर भागते नजर आए।


यह घटना जिले की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन इससे पहले भी इसी क्षेत्र में सोने-चांदी की लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार बढ़ती लूट की वारदातें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और अपराधियों को कब पकड़ पाती है।

वही रामानुजगंज में लगातार यह दूसरी बड़ी लूट की वारदात है जिसको लेकर रामानुजगंज के ज्वेलरी संचालकों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किए हैं राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी ने अपने बताया कि इससे पूर्व जब उठे गिरी हुई थी तो हमने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की थी क्योंकि रामानुजगंज जहां मेरा दुकान है उसके आसपास कई ज्वेलरी दुकान है फिर भी पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस क्षेत्र में नहीं कर पाए जिसका नतीजा आज की यह लूट है और पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है

Related Articles

Back to top button