कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़दिल्लीदेशबलरामपुरबिलासपुरभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़राजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुरशंकरगढ़सरगुजासुरजपुर

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, कांग्रेस अब भी पीछे

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियाँ तेज़ हो रही हैं। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनवाल, महावीरगंज, और रामानुजगंज के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस बार भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में तत्परता दिखाई है। वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की ओर से जनपद सदस्यों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। देखना होगा कि कांग्रेस कब तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करती है।

जनपद सदस्यों की सूची देखें

सनवाल मंडल जनपद सदस्यों की सूची
महावीर गंज मंडल के जनपद सदस्यों की सूची
रामानुजगंज मंडल के जनपद सदस्यों की सूची

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे:

  • पहला चरण: 17 फरवरी 2025
  • दूसरा चरण: 20 फरवरी 2025
  • तीसरा चरण: 23 फरवरी 2025

मतगणना क्रमशः 18, 21, और 24 फरवरी 2025 को होगी। पंच, सरपंच, और जनपद सदस्य के परिणाम खंड स्तर पर 19, 22, और 25 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम जिला मुख्यालय पर 20, 23, और 25 फरवरी 2025 को घोषित होंगे।

Related Articles

Back to top button