छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पार्षद ने घटिया सड़क निर्माण को कलेक्टर से की लिखित शिकायत,कार्यवाही नहीं होने पर मानहानि का दावा करते हुवे आमरण अनशन करने की दी चेतावनी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 07 से निर्वाचित पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार ने कलेक्टर एम्.सी.बी. डी. राहुल वेंकट को लिखित शिकायत करते हुवे वार्ड नंबर 07 में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत की है. पार्षद ने अपने शिकायत पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुवे कहा कि बीते कुछ महीने पहले वार्ड नंबर 07 के दो सड़क में बी.टी. सड़क निर्माण नगर पालिका द्वारा ठेकेदार अश्वनी कुमार तिवारी के माध्यम से कराया गया था. सड़क निर्माण के तुरंत बाद सड़क उखड़ने लगी थी. जिसकी शिकायत पार्षद द्वारा नगर पालिका सीएमओ को की गयी थी। वहीँ पार्षद की शिकायत पर सीएमओ ने सम्बंधित ठेकेदार को तत्काल उक्त सड़क का सही से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे. मगर लगभग सात महीने बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क का कार्य नहीं कराया गया. जिससे पार्षद की छवि धूमिल हो रही है. पार्षद ने कलेक्टर एम्.सी.बी. को लिखित शिकायत में कहा कि अगर मेरी मांग 10 दिनों में नहीं पूरी होती है तो मानहानि का दावा करते हुवे आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा की पार्षद की मांग पूरी होती है या फिर पार्षद को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button