Uncategorized

मंच पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के पैर छूते दिखे DEO और DMC, वीडियो वायरल

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर ब्रेकिंग: कृषि मंत्री रामविचार नेताम के पैर छूते दिखे जिला शिक्षा अधिकारी और डीएमसी, वीडियो वायरल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित काका लरंग सायं कम्युनिटी हॉल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव और डीएमसी चंद्रभूषण गुप्ता प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर जिला शिक्षा अधिकारी और डीएमसी द्वारा मंत्री के पैर छूने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों या कृषि मंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button