Court News Judiciary Chhattisgarh Balrampur Ramanujganj Local News Public Welfare Social Initiative Civic News Human Interest Community Service District NewsUncategorized

जिला अधिवक्ता संघ को मिला नया नेतृत्व, जयप्रकाश गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

रामानुजगंज। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

मतगणना के बाद जयप्रकाश गुप्ता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तथा संजय गोलदार सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा जितेंद्र गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीता शर्मा को उपाध्यक्ष, रश्मि गुप्ता को सहसचिव तथा छोटेलाल कुशवाहा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ की गरिमा, एकता और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर संघ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला अधिवक्ता संघ परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button