चिरमिरी

पार्षद राहुल पटेल के प्रयास से 90 वर्षीय वृद्ध को मिली 37 महीने की रुकी पेंशन, बैंक खाते में आए एक मुश्त रकम…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

चिरमिरी। नगरपालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल के प्रयासों से आमनाला निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसमतिया को बड़ी राहत मिली है। पिछले 37 महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन की लंबित राशि ₹18,500 एकमुश्त उनके बैंक खाते में जमा हुई है। लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही थी।

जानकारी के अनुसार, बैंक खाते में नाम की वर्तनी में त्रुटि होने के कारण बसमतिया की वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई थी। समस्या की जानकारी मिलने पर पार्षद राहुल भाई पटेल ने इसके समाधान के लिए पहल की। उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते में सुधार कराने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी कारणों से समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार करवाया और नया बैंक खाता खुलवाने में सहयोग किया। साथ ही पेंशन योजना में नए खाते का नंबर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी कराई।

इन प्रयासों के बाद 37 महीने से लंबित पेंशन की ₹18,500 की राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कुरासिया शाखा के माध्यम से उनके खाते में पहुंची। इस पूरी प्रक्रिया में बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार का विशेष सहयोग रहा। निगम प्रशासन ने भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने में सहयोग प्रदान किया।लंबे इंतजार के बाद पेंशन की राशि मिलने से बुजुर्ग बसमतिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस राशि से दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सहयोग के लिए पार्षद राहुल भाई पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, वार्डवासियों ने भी बुजुर्ग महिला की समस्या का समाधान कराने के लिए पार्षद की पहल की सराहना की।इस संबंध में पार्षद राहुल भाई पटेल ने कहा कि जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। किसी भी बुजुर्ग को तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों के कारण अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button