Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

ग्राम सभा में पंचायत सचिव को मारने की धमकी! रामानुजगंज पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल”।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

ग्राम सभा में पंचायत सचिव दिनेश ठाकुर को मारने की धमकी, हंगामे के बाद चार आरोपी जेल भेजे गए

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कानपुर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हंगामे और पंचायत सचिव दिनेश ठाकुर को मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं, रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ग्राम सभा में हुआ हंगामा, अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिव दिनेश ठाकुर को मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इस दौरान विवाद बढ़ने पर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मारपीट की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।

इन चार आरोपियों को भेजा गया जेल

मामले में रामानुजगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

जेल भेजे गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. प्रवीण कुमार सिंह (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय बृजनंदन सिंह।
  2. मोहम्मद अयूब (59 वर्ष), पिता हाजी रहमत हुसैन।
  3. सोएब अख्तर (24 वर्ष), पिता इस्तेयाक अहमद।
  4. मुर्तजा अंसारी (19 वर्ष), पिता मोहम्मद अली।

चारों आरोपी ग्राम कनकपुर, थाना रामानुजगंज के निवासी हैं।

वायरल वीडियो के बाद पंचायत  फिर चर्चा में

ग्राम सभा के दौरान हुए हंगामे और सोशल मीडिया पर वायर सभा जैसी महत्वपूर्ण बैठक में हुए विवाद ने पंचायत की कार्यप्रणाली और बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Back to top button