Uncategorized

असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 11 जनवरी को स्लीमनाबाद में…


“चलो गांव की ओर” की थीम पर अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा एवं असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति जबलपुर के तत्वावधान में 11 जनवरी, रविवार को असाटी मैरिज गार्डन, स्लीमनाबाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह होंगे, जबकि बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असाटी महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी करेंगे।

सतीश गुप्ता,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा

अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा, असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति जबलपुर तथा कटनी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक हितों के उत्थान एवं विकास हेतु शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण करने वालों में महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, महामंत्री महेश असाटी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक, जबलपुर अध्यक्ष सुनील असाटी एवं कटनी अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी सहित उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हैं।
इस समारोह में महाकौशल, बुंदेलखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में असाटी समाज के सजातीय बंधु उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button