छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

खबर का असर, CMHO के निर्देश पर अस्पताल में 4 एम्बुलेंस रहेंगे तैनात…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । ग्राम पंचायत साल्ही की महिला मरीज कलावती सिंह को समय पर एम्बुलेन्स न मिलने और अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है. अस्पताल की निजी एम्बुलेन्स जो खराब पड़ी थी उसे CMHO डॉक्टर अविनाश खरे के निर्देश पर बनवाया गया. इसके साथ ही मनेन्द्रगढ़ में 108 की दो एम्बुलेन्स के साथ एक और एम्बुलेन्स की व्यवस्था की गई है जो कि मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रहेगी । सीएमएचओ डॉक्टर अविनाश खरे ने बताया कि अब मनेन्द्रगढ़ 108 की तीन एम्बुलेन्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अपनी एक एम्बुलेन्स तैनात रहेगी, जिसे इमरजेंसी की स्थिति में उपयोग किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button