कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबिलासपुरभरतपुर सोनहतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमुंबईराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

सावन के दूसरे सोमवार तपेश्वर धाम पहुँचे नेताम ,ग्राम जाबर में किसानों के लिए 6.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

बलरामपुर, 21 जुलाई 2025।
सावन माह के दूसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री  रामविचार नेताम ने बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और आस्था केंद्र तपेश्वर महादेव मंदिर (तातापानी) में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं के बीच आत्मीय संवाद, कराया भंडारा

इस धार्मिक अवसर पर मंत्री नेताम ने तपेश्वर धाम की यात्रा पर निकले कांवड़ यात्रियों और शिवभक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कराया। वे स्वयं प्रसाद वितरण के लिए उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी यात्रा के अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि “आस्था से जुड़ने का यह अवसर मुझे जनभावनाओं को महसूस करने और साझा करने का मौका देता है।”

तपेश्वर धाम को बताया सांस्कृतिक धरोहर

मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर सावन की अनुभूति विशेष होती है। यहाँ की भक्ति केवल धर्म नहीं, जीवनशैली है और तपेश्वर धाम इसकी जीवंत मिसाल है। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “हमारे पारंपरिक कलाकार सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, वे समाज की स्मृति, संस्कृति और पहचान के संवाहक हैं। राज्य सरकार ऐसे कलाकारों को मंच, संरक्षण और सम्मान देने के लिए संकल्पबद्ध है।”



ग्राम जाबर में किसान सम्मेलन: कृषि, संस्कृति और तकनीक का संगम

तपेश्वर धाम यात्रा के बाद मंत्री नेताम ग्राम जाबर पहुंचे, जहां कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत आम का पौधा रोपित कर की। इस पहल के माध्यम से प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने का संदेश दिया गया।

31 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

सम्मेलन में मंत्री नेताम ने कुल 6 करोड़ 64 लाख 43 हजार रुपये लागत के 31 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें विकासखंड बलरामपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 28 सीसी रोड और 3 पुल-पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें से 21 कार्यों के लिए भूमि पूजन (408.72 लाख रु.) और 10 कार्यों के लिए लोकार्पण (255.71 लाख रु.) किया गया।



किसानों को वितरित की गई कृषि सामग्री, सम्मानित हुए उन्नत किसान

इस मौके पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग और वन विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

कृषि विभाग द्वारा 20 किसानों को रामतिल बीज

उद्यान विभाग से 67 किसानों को पौधे

मत्स्य विभाग से 1 किसान को कोल्ड बॉक्स

वन विभाग द्वारा 10 महिलाओं को चरण पादुका
इसके अलावा स्वेच्छानुदान मद से किसानों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। 8 उन्नत किसानों को सम्मानित भी किया गया।


प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य का मार्ग

कार्यक्रम में “प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन” विषयक पुस्तक का विमोचन किया गया। मंत्री नेताम ने अपने संबोधन में किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ वैकल्पिक फसलें जैसे मोटा अनाज, दलहन, तिलहन आदि को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “कृषि विविधीकरण से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और भूमि की उर्वरता भी सुरक्षित रहेगी।”

फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल ट्रांसफर पर जोर

मंत्री नेताम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों को सीधे खातों में राशि भेजने जैसी योजनाओं को सरकार की पारदर्शिता और किसान-केंद्रित सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि, “डिजिटल क्रांति से सरकारी योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुँच रही हैं। राज्य सरकार किसान हितैषी है और उनकी आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी उन्नति के लिए कृतसंकल्पित है।”

विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

दोनों कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष  धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष  सुमित्रा चेरवा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष , रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष, ,वनमंडलाधिकारी  आलोक कुमार बाजपेई, उप संचालक कृषि  रामचंद्र भगत सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button