गरियाबंदछत्तीसगढ़झारखण्डबलरामपुरबिलासपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर

रामानुजगंज न्यायालय में डिजिटाइजेशन सेंटर का शुभारंभ, अब प्रकरणों की जानकारी ऑनलाइन

रामानुजगंज: जिला न्यायालय परिसर में डिजिटाइजेशन सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ

बलरामपुर-रामानुजगंज।
जिला न्यायालय परिसर, रामानुजगंज में सोमवार को डिजिटाइजेशन सेंटर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ सहित अन्य न्यायाधीश और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधान न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को शीघ्र डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे संबंधित पक्षकारों और अधिवक्ताओं को केस की अद्यतन जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रकरणों के डिजिटाइजेशन से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध हो सकेगी। आम नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।



पूर्व में छत्तीसगढ़ में दस डिजिटाइजेशन सेंटर प्रारंभ किए गए थे। उसी क्रम में अब बलरामपुर सहित राज्य के पांच अन्य जिलों में नए डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है।

Related Articles

Back to top button