छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन में मंटू ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मंटू ठाकुर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, शिक्षकों में हर्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई बलरामपुर–रामानुजगंज द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश तथा संभाग प्रभारी के अनुमोदन के पश्चात् प्राथमिक शाला बुद्धटोला, विकासखंड रामचन्द्रपुर के प्रधानपाठक मंटू ठाकुर को जिला बलरामपुर–रामानुजगंज का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति शिक्षक हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। मंटू ठाकुर लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए शिक्षक समस्याओं, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा संगठनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने मंटू ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनसे पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि श्री ठाकुर अपनी निष्ठा, सक्रियता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले में शिक्षक एकजुटता और संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी।

मंटू ठाकुर ने जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व, संभाग प्रभारी एवं जिला इकाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने शिक्षक हित, शिक्षा की गुणवत्ता और संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया।
उनकी नियुक्ति से जिले के शिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षक साथियों का मानना है कि मंटू ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई बलरामपुर–रामानुजगंज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।



