चिरमिरीछत्तीसगढ़

नवगठित जनजाति गौरव समाज ने मनाया महारानी दुर्गावती जन्मोत्सव, समाज को प्रेरणा देने किया कार्यक्रम का आयोजन, मांग पर दुबछोला में महारानी दुर्गावती चौक निर्माण की घोषणा, रानी दुर्गावती से प्रेरणा लेकर खुद को शसक्त और मजबूत करें माता,बहनें -श्याम बिहारी जायसवाल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

चिरमिरी/खड़गवाँ – आज खड़गवां जनपद के दुबछोला ग्राम पंचायत में नवीन जनजाति गौरव समाज महारानी दुर्गावती के जन्मोत्सव पर प्रेरणा लेने सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।  कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महरानी दुर्गावती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें  याद करते हुवे कहा कि आज से 05 साल पहले दुबछोला कैसा था, 25 साल पहले कैसा था, आज 25 साल बाद कैसा है। एक भी पक्का घर नहीं था, एक भी पक्का सड़क नही था, बिजली नही था, हैंडपंप नही था। मोबाइल नही था लेकिन 500 साल पहले 05 अक्तूबर 1524 में रानी दुर्गावती का जन्म कालिंजर के राजा जी के घर में हुआ। 500 साल पहले कल्पना कीजिए कि जहा सड़क नही, बिजली नही, मोबाइल नही, गाड़ी नही, उस जमाने में रानी दुर्गावती का विवाह गड़ मंडला राजा संग्राम सिंह के बेटे दलपत शाह जी के साथ 1550 ईसवी में हुआ और दलपत शाह जी के निधन के बाद अपने छोटे से बेटे को गद्दी पर बैठाकर पूरे देश और विश्व में नारी शक्ति का मान बढ़ाया है। मुगलों के साथ समझौता नहीं किया बल्कि 51 बार युद्ध लड़ा और जीता भी, 52 वे बार जब हारने की नौबत आई तो मुगलों की दासी बनने की बजाय अपने ही खंजर से अपनी जान ले ली। हम सबको यैसी महारानी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कि नारी कभी भी कमजोर नही रही। आज का दिन विशेष है क्योंकि रानी दुर्गावती का जन्म आज ही के दिन 05 अक्तूबर और नवरात्रि का समय और साल 1524 रहा और आज भी 05 अक्तूबर है, नवरात्रि चल रहा है और साल 2024 है। वही जनजाति गौरव समाज की मांग पर मंच से ही केबिनेट मंत्री ने दुबछोला में चौक निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि कमी होने की स्थिति में राशि को बढ़ा दिया जाएगा लेकिन चौक खूबसूरत होना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने ग्रामीणों के कहने पर चौक के स्थान का निरीक्षण किया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष खड़गवां सोनमती उर्रे, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्या कुमारी नेटी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, पार्षद पुष्पा सिंह सहित समाज के पुरोधा और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button