छत्तीसगढ़

समाचार माध्यमों को तेजी की बजाए सटीकता पर जोर देना चाहिए , एक अप्रमाणिक खबर के काफी दूरगामी परिणाम हो सकते हैं- पासवान…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने रायपुर में एक निजी चैनल के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कहा कि समाचार माध्यमों को तेजी की बजाए सटीकता पर जोर देना चाहिए , एक अप्रमाणिक खबर के काफी दूरगामी परिणाम हो सकते हैं । इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में जुड़े इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मंत्री राम विचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी खास तौर पर मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमरजीत भगत, रमशिला साहू समेत कई विधायक, सांसद और जनप्रतिनिगणों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई । अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया उन्होंने मीडिया को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि उसे शासन-प्रशासन से सवाल जरूर पूछना चाहिए क्योंकि इन सवालों की बदौलत ही सरकार को जनता के मूड का पता चलता है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मीडिया पर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है ।

Related Articles

Back to top button