BalrampurRamanujganj

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


रामानुजगंज, 29 जून। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जून को पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 3 निवासी राजेश रवि (40 वर्ष), पिता कृष्णा रवि अपने घर में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखे हुए हैं।
सूचना के आधार पर थाना रामानुजगंज पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,300 रुपये है, बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 106/2026 दर्ज कर शराब जब्त करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मामला गैर-जमानती होने के कारण सोमवार, 29 जून 2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदू लाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, नारायण तिवारी तथा आरक्षक नील कमल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button