छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़: डायलिसिस कराने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, भारी-भरकम राशि होते थे खर्च, मरीज की शिकायत पर सीएमएचओ ने लिया संज्ञान…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से क्षेत्र में डायलिसिस के मरीजों को स्थानीय तौर पर सुविधा देने के मकशद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है । मगर बैकुंठपुर के साथ अन्य सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा मनेन्द्रगढ़ में डायलिसिस कराने वाले मरीजों को भारी-भरकम राशि खर्च करना पड़ रहा रहा । डायलिसिस कराने वाले मरीजों की माने तो एक मरीज को महीने पैंतीस से चालीस हजार रुपये खर्च करना पड़ता हैं . इसमें इंजेक्शन और ब्लड जांच के खर्च जुड़े हैं . मरीजों की माने तो सरकारी अस्पताल में जांच रिपोर्ट भी सही नहीं दिया जाता है जिसके कारण निजी पैथोलॉजी से जांच कराना पड़ता है . साथ ही मनेन्द्रगढ़ की अपेक्षा बगल के कोरिया जिले के बैकुंठपुर अस्पताल में डायलिसिस कराने पर कुछ इंजेक्शन निःशुल्क मिलता है । मरीजों द्वारा इसकी शिकायत पर जिले के सीएमएचओ अविनाश खरे ने संज्ञान लेते हुए मरीजो को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है . साथ ही डायलिसिस के मरीजों को आने वाले समय मे निःशुल्क इंजेक्शन मुहैया कराया जाएगा । आपको बता दें कि मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस कराने वाले मरीजो की संख्या 31 है जिन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है ।

Related Articles

Back to top button