कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतभ्रष्टाचारमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवाड्रफनगरवीजापुरशंकरगढ़सरगुजासुरजपुर

बलरामपुर में पटवारी रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार,,ACB की कार्रवाई: पटवारी ने मांगे 13 हजार, मौके पर दबोचा

किसान से जमीन बंटवारे के लिए 13 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला पंडरी गांव का है, जहां पदस्थ पटवारी मोहन सिंह जमीन बंटवारे के नाम पर किसान से पैसों की मांग कर रहा था।



जानकारी के मुताबिक, किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि पटवारी लगातार मामले को टालता रहा और अंततः उसने 13 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान के मना करने पर उसने काम करने से साफ इनकार कर दिया।



इसके बाद किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने पर बुधवार को SDP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में ACB टीम ने पंडरी गांव में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने उसे मौके से पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली।

ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button