छत्तीसगढ़बलरामपुर

मोहर्रम मिलन समारोह मे बृहस्पत वापस जाओ मुर्दाबाद के लगे नारे

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

महावीर गंज मुस्लिम समाज का मोहर्रम के अंतिम दिन ताजिया मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह को आमंत्रित किया गया था ।

इस कार्यक्रम में विजयनगर चाकी चुमरा मेघुली गम्हरिया एवं आसपास के मुस्लिम समाज के लोग मिलनी महुआ के पास आपसी सौहार्द पूर्ण कार्यक्रम करते हैं

इस कार्यक्रम में विधायक सहित मिखाईल एक्का स्थानीय सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे कि अचानक कार्यक्रम में आए हुए लोगों में से कुछ लोगों ने

बृहस्पत सिंह वापस जाओ बृहस्पत सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया

और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा

देखे वीडियो

वही इस वीडियो पर जब विधायक बृहस्पत सिंह की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने बोला कि यह सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आपससी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं मिलनी महुआ के पास आज से नहीं कई वर्षों से वहां पर सभी आपसी सौहार्द से इस कार्यक्रम को मनाते हैं जिसमें हिंदू मुस्लिम ईसाई भी शामिल होते हैं और पगड़ी बांधने की रस्म निभाई जाती है

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री कद्दावर नेता रामविचार नेताम के कार्यकर्ता है जो लोगों के आपसी सौहार्द का को बिगाड़ना चाहते हैं और उन्हीं के द्वारा कूट रचित कार्यक्रम था और कुछ लोगों ने यह नारा लगाया है

Related Articles

Back to top button