गरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरझारखण्डदिल्लीनिर्वाचनबलरामपुरबिलासपुरभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

शहरी सत्ता की जंग: 11 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे कल होंगे घोषित

बलरामपुर जिले में 15 फरवरी को होगी मतगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

बलरामपुर जिले की दो नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब मतगणना की घड़ी करीब आ गई है। राजनीतिक दलों के साथ ही मतदाता भी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहर में चर्चा तेज है कि इस बार शहरी सत्ता पर कौन काबिज होगा।

मतगणना केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा बलों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी में लगे हैं।

बलरामपुर नगर पालिका – हाई स्कूल को मतगणना स्थल बनाया गया है।

रामानुजगंज नगर पालिका परिषद – तहसील कार्यालय, रामानुजगंज में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है।

राजपुर  नगर पंचायत -माध्यमिक शाला राजापुर को स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है

वाड्रफनगर नगर पंचायत – हाई स्कूल को स्ट्रांग रूम औरमतगणना स्थल बनाया गया है।

कुसमी नगर पंचायत – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलबनाया गया है।


मतगणना प्रक्रिया और समय

15 फरवरी की सुबह 9 बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी। प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है।

बलरामपुर नगर परिषद (15 वार्ड) – पहले राउंड में 8 टेबल, दूसरे राउंड में 7 टेबल।

रामानुजगंज नगर परिषद (15 वार्ड) – पहले राउंड में 8 टेबल, दूसरे राउंड में 7 टेबल।

राजपुर नगर पंचायत (15 वार्ड) – 15 टेबल।

वाड्रफनगर नगर पंचायत (15 वार्ड) – 15 टेबल।

कुसमी नगर पंचायत (15 वार्ड) – पहले राउंड में 8 टेबल, दूसरे राउंड में 7 टेबल।


नतीजों की घोषणा का समय

संभावना है कि 11:30 से 12 बजे के बीच मतगणना के रुझान स्पष्ट होने लगेंगे और यह तय हो जाएगा कि शहरी सत्ता पर किस राजनीतिक दल का कब्जा होगा।

प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button