
छत्तीसगढ़ से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अनाचार किया। ये घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी को घर से दूर तालाब के किनारे ले गया, जहां उसने अपनी बेटी के साथ घिनौनी हरकत की। जब मासूम ने चिल्लाना शुरू किया, तब उसकी मां दौड़कर वहां पहुंची और अपनी बेटी को बचाया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसे रिमांड में लेकर जेल भेज दिया।
यह मामला सिर्फ एक परिवार की tragedy नहीं है, बल्कि ये समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल है। हम सबको मिलकर इस तरह की घटनाओं के खिलाफ खड़ा होना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बेटियां सुरक्षित रहें और ऐसे दरिंदों को कठोर से कठोर सजा मिले।


