बलरामपुर

शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी को

शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी को
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिले में 07 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं
शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु केन्द्राध्यक्ष, आब्जर्वर एवं उड़नदस्ता टीम गठित
बलरामपुर 04 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर 09 जनवरी 2022 को संचालक, राज्य शैक्षिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा शिक्षक पात्रता 2022 दो पालियों में आयोजित की जावेगी। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा प्रातः 9.30 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा छः से आठ तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा अपरान्ह 2.00 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा हेतु शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के सफल संचालन हेतु केन्द्राध्यक्ष, आब्जर्वर एवं उड़न दस्ता दल नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष प्रो. नन्दकुमार देवांगन एवं आब्जर्वर उप संचालक कृषि श्री प्रदीप कुमार एक्का, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री विमल दूबे एवं आब्जर्वर सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री महिपाल कुजूर, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री सुनिल कुमार एक्का, आब्जर्वर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री अमर सिंह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री पवन कुमार यादव, आब्जर्वर एपीसी शिक्षा विभाग श्री आनंद प्रकाश गुप्ता, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री जेम्स कुजूर, आब्जर्वर श्री जिला रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर लाल टाण्डिया, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री शंभुनाथ मिश्रा, आब्जर्वर श्री सहायक संचालक मस्त्य श्री राजेन्द्र सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्रीमती फूलमनी एक्का एवं आब्जर्वर उप संचालक पशु चिकित्सा श्री बी.पी. सतनामी को नियुक्त किया गया है। साथ ही उड़नदस्ता दल में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रामप्रकाश जायसवाल, सहायक परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. श्री मनोहर लाल जायसवाल एवं सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button