छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

नगर पंचायत खोंगापानी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता यादव एवं पार्षदों को दिलाई गई शपथ…

एमसीबी । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नगर पंचायत खोंगापानी में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉक्टर विनय जायसवाल के साथ अनेकों सम्माननीय अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पंचायत खोंगापानी के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता यादव एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के सांसद ज्योत्सना महंत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं आज आप सभी जनता के हित मे कार्य करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं । कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत खोंगापानी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष को डिप्टी कलेक्टर प्रितेश सिंह राजपूत द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 तक के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। वहीं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पंचायत खोंगापानी के अध्यक्ष ललिता यादव द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन नगर पंचायत खोंगापानी के सीएमओ तरुण एक्का द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button