बलरामपुररामानुजगंज

क्षेत्र में हाथियों की दहशत, शाम ढलते ही गांव में कर रहे तोड़फोड़

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज अंतर्गत कनकपुर चिनिया तकिया टोला महावीरगंज में इन दिनों हाथियों की दहशत है ग्रामीणों के घरों को तोड़फोड़ कर रहे हैं और दोपहर में जंगल की तरफ भाग जाते हैं. पिछले4-5 दिनों से हाथियों का उत्पात इस क्षेत्र में जारी है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल निर्मित हो गया है

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में लगातार हाथियों की दहशत बनी हुई है 16 हाथियों का दल झारखंड से कन्हर नदी पार करके इस क्षेत्र में पहुंचा हुए है और रात में अचानक गांवों में घुसकर मकानों को तोड़फोड़ कर रहे हैं.

बीते रात तकिया टोला में हाथियों ने एक घर पर हमला कर दिया घर में मौजूद एक व्यक्ति के ऊपर ईंट की दीवार गिरने से वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

झारखंड से कन्हर नदी के रास्ते आ रहा हाथियों का दल

आपको बता दें कि रामानुजगंज क्षेत्र झारखंड से लगा हुआ सीमावर्ती क्षेत्र है दोनों राज्यों के बीच कन्हर नदी बहती है और सीमा निर्धारित करती है कन्हर नदी के रास्ते 16 हाथियों का दल रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं.

दहशत में जीने को मजबूर हैं ग्रामीण

रामानुजगंज क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस ठंड में ग्रामीणों को रातभर आग जलाकर जागते हुए अपना गुजारा करना पड़ रहा हैवन विभाग के द्वारा अब-तक कोई कदम नहीं उठाया गया है

..घरों को कर रहे क्षतिग्रस्त

हाथियों के दल ने बीते दिनों महावीरगंज में दो घरों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया कल गुरुवार की रात में तकिया टोला में एक ग्रामीण के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही रखे हुए अनाज को भी चट कर दिया.

संतोष पांडेय वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज

Related Articles

Back to top button