बलरामपुर

जिले में अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा जनदर्शन


बलरामपुर – रामानुजगंज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिले में बढ़ते कोविड संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनदर्शन को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया था। किन्तु कोविड संक्रमण की दर में कमी होने पर कलेक्टर ने पुनः शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आगामी जनदर्शन 15 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय भवन में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button